गर्म पानी पीने से होते हैं कई रोग दूर, कोरोना से भी बचाएगा ये तरीका

गर्म पानी पीने से होते हैं कई रोग दूर, कोरोना से भी बचाएगा ये तरीका

सेहतराग टीम

सुबह उठना काफी फायदेमंद होता है। वहीं लोगों का कहना है कि अगर सुबह उठने के बाद पानी पिया जाए तो उससे हमारे शरीर का पाचन तंत्र तंदुरुस्त बना रहा है और हम हमेशा फिट रहें। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर हम गर्म पानी का सेवन करें तो ये और भी ज्यादा फायदेमंद होगा। जी हां अगर हम गर्मी के दिनों में गर्म पानी पीते है तो वो हमारे शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। वहीं गर्म पानी हमें इस समय कोरोना से बचने में भी सहायता करेगा। इसकी सलाह सरकार ने भी दी है। सरकार ने गाइडलाइन में बताया है कि इससे संक्रमण का खतरा बहुत कम रहता है। अगर आपको पता नहीं है तो आइए जानते हैं कि क्यों गर्मी के दिनों में भी गुनगुना गर्म पानी पीना जरूरी है-

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

कोरोना वायरस से बचाता है

कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र की तरफ से जारी एडवाइजरी में लोगों को गर्म पानी पीने की सलाह दी गई है। ऐसे में इस महामारी से बचने के लिए हमें हर समय गर्मी के दिनों में भी गुनगुना पानी पीना चाहिए।

सर्दी खांसी में लाभकारी है

गुनगुना गर्म पानी सर्दी खांसी में बहुत लाभकारी होता है। साथ ही गले में खराश और साइनस की समस्या में भी राहत मिलता है। डॉक्टर उन लोगों को हमेशा गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं, जिन्हें सर्दी-खांसी की शिकायत होती है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना गुनगुना गर्म पानी जरूर पिएं।

टॉक्सिन बाहर करता है

अगर आप रोजाना नींबू रस युक्त गुनगुना गर्म पानी पीते हैं तो इससे आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। इसके सेवन से शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, जिससे मेटाबॉलिक दर भी बढ़ता है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन शरीर से बाहर निकल जाता है।

वजन घटाने में भी सहायक होता है

अगर आप अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं तो रोजाना जीरा युक्त गुनगुना गर्म पानी पिएं। इससे आपको बहुत जल्द अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आप चाहे तो रोजाना एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इसके सेवन से बढ़ते वजन में आराम मिलता है। 

 

इसे भी पढ़ें-

बिहार बना नया हॉट स्‍पॉट, एक दिन में 300 से अधिक नए मरीज, महाराष्‍ट्र की दुर्दशा जारी

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।